फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यात्री सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा रेलवे स्टेशन

Sun, 02 Nov 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी18 : नरवाना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे।संवाद। - फोटो : टापा खुर्द में बिजली पोल पर चढ़कर कनेक्शन काटता विद्युत कर्मी। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
नरवाना। रेलवे स्टेशन के निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसी बीच यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने नरवाना रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे पूरे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालयों और प्रवेश द्वारों पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन कैमरों की फीड सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ेगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे हाई-रिजॉल्यूशन और नाइट विजन तकनीक से लैस हैं जिनसे अंधेरे में भी स्पष्ट दृश्य रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
पिछले कुछ महीनों में नरवाना रेलवे स्टेशन पर चोरी और मोबाइल झपटमारी के कुछ मामले सामने आए थे। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

फिलहाल कैमरों से संबंधित कार्य चल हा है। जल्द ही कैमरों को शुरू कर दिया जाएगा। तब तक रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कर्मी लगातार बड़ी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे है और स्टेशन पर चोरी चकारी जैसे गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि कैमरों के शुरू हो जाने के बाद से स्टेशन परिसर में चोरी, झपटमारी या अनुचित घटनाओं की संभावना न के बराबर रह जाएगी।

वर्जन

यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो 24 घंटे निगरानी करेंगे। इससे किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। –रणधीर सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें