जींद। स्टूडेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की इकाई कमेटी ने बस पास की वैधता को अगामी सत्र तक बढ़वाने की मांग को लेकर शनिवार को प्राचार्य के माध्यम से रोडवेज प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा।
एसएफआई की इकाई अध्यक्ष मधु ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना काल के कारण शैक्षणिक सत्र नवंबर में शुरू हुआ था। विद्यार्थियों के बस पास सत्र शुरू होने के बाद ही बनाए गए थे। जिसमें विद्यार्थियों से 12 महीने की फीस ले ली गई थी, लेकिन विद्यार्थी अपने बस पास का प्रयोग केवल सात महीने ही कर पाए। विद्यार्थियों का सत्र अभी तक पूरा नहीं हुआ है और परिक्षाएं जुलाई के पूरे महीने तक चलेंगी, लेकिन बनाए गए पास की 30 जून 2022 तक ही मान्य किया गया है। विद्यार्थी बस पास की पूरी फीस जमा करवाने के बाद भी अपने शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए अतिरिक्त किराया देने को मजबूर है। उग्होंने मांग की है कि बस पास की वैधता अगला सत्र शुरू होने होने तक बढ़ाया जाए। इस अवसर पर मधु, कोमल, बिजेंद्र, मीना व अक्षय मौजूद रहे।