फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना कलां में सड़क पर भरा सीवरेज का गंदा पानी, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी15-सड़क पर भरे सीवरेज के पानी से गुजरते हुए वाहन। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
उचाना। उचाना कलां अंडरपास से भौंगरा की तरफ जाने वाली सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से आमजन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वाहन चालक मनोज, सुरेश और राममेहर ने बताया कि कई दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण सड़क और सड़क किनारे बनी गली में गंदा पानी भरा हुआ है। सीवरेज के गंदे पानी से उठने वाली बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गली और सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है, जबकि गली में रहने वाले लोगों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बदबू के साथ मच्छर पनपने से परेशानी और बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या समय-समय पर सामने आती रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की कि समस्या का जल्द समाधान करवाने के साथ-साथ सीवरेज व्यवस्था का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को दोबारा इस परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें