फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कड़ाके की ठंड, दिन में तेज धूप ने दिलाई राहत

विज्ञापन
पार्क में खेलते बच्चे। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। सर्दी का सितम अभी जारी है। सुबह और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत का अहसास हो रहा है। ऐसे में मौसम में चल रहे बदलाव सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। बदलते मौसम में अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिन से दिन के समय बेशक सर्दी कम हो रही है, लेकिन रात के समय और सुबह व शाम को जबरदस्त ठंड पड़ रही है। जनवरी की शुरुआत से ही लोगों को बारिश और कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मौसम साफ हुआ और सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके बाद शनिवार को भी सुबह से ही धूप निकली, जिससे दिनभर गर्मी का अहसास रहा। हालांकि दिन के समय में ही चल रही हवा के कारण ठंड भी रही। ऐसे में लोग दिन में हवा की आड़ बनाकर धूप का आनंद लेते नजर आए। बच्चों ने भी सर्दी कम होने पर घरों से बाहर निकल कर मस्ती की।
फिर बढ़ा प्रदूषण
लगातार चली बारिश के बाद सोमवार को जींद में प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया। एक्यूआई पीएम दस का स्तर सोमवार को 65 रहा, लेकिन अब फिर से प्रदूषण बढने लगा है। शनिवार को एक्यूआई 227 दर्ज किया गया। वहीं आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें