सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी अभियान से जुड़ती नेपाल की स्वीकृति।
- फोटो : Jind
सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी को दक्षिण एशियाई के देश नेपाल, भूटान व बांग्लादेश का भी साथ मिला है। अब तक भूटान, बांग्लादेश व नेपाल व से इस विषय पर 1500 से अधिक पोस्ट हुई है।
सेल्फी अगेंस्ट डॉवरी के संस्थापक व बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने बताया कि देश के अलग अलग हिस्सों के अलावा दक्षिण एशिया के देश नेपाल, भूटान व बंग्लादेश से भी इस अभियान में काफी सेल्फी आ रही हैं। इन देशों के युवाओं ने सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी के ऑनलाइन कार्यक्रम में बताया कि वहां पर भी दहेज का बहुत बड़ा चलन है। नेपाल से स्वीकृति पौंडयाल ने कहा कि नेपाल में यह अभियान काफी पसंद किया जा रहा है। उनके देश में भी दहेज लेन देन का बहुत चलन है और काफी युवक व युवतियां इस पर पोस्ट कर रहे हैं। भूटान से अशिका ने अपनी पोस्ट में कहा कि यहां पर भी यह अभियान कामयाब होगा। पहली बार दक्षिण एशियाई देश की लड़कियां बहादुरी दिखाते हुए सीधे सोशल मीडिया पर हैशटैग सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी पोस्ट कर रही हैं। सुनील जागलान ने कहा कि पिछले 15 दिन में लड़कियों के अलावा लड़कों ने भी दहेज नहीं लेने देने के समर्थन में पोस्ट की हैं। जागलान ने कहा कि ऐसे युवक व युवतियों को सम्मानित किया जाएगा और वेब पोर्टल पर भी इन इनकी सेल्फी का कॉर्नर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी अभियान जून 2022 तक चलेगा और फिर प्रेरणादायी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।