फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन महीने पहले जमा की सिक्योरिटी, नहीं मिला कनेक्शन

Wed, 02 Aug 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी16-बैठक में सेवानिवृत आईएएस पीके दास के सामने समस्या रखते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा पावर यूटिलिटी के चेयरमैन पीके दास ने मंगलवार को डीआरडीए हाल में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिजली से जुड़ी तमाम समस्याएं आईं। उचाना के एक नए उद्यमी शिकायत की कि उन्होंने उचाना में एक छोटा सा उद्योग लगाया है। बिजली कनेक्शन के लिए 1.45 लाख रुपये सिक्योरिटी जमा की है लेकिन तीन महीने बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया जबकि हाईवोल्टेज लाइन उनके उद्योग के ऊपर से गुजर रही है। वह निगम के चक्कर काटकर थक चुके हैं, अब क्या जहर खाऊं। इस पर दास ने निगम अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि कनेक्शन करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। 3.16 लाख रुपये का एस्टीमेट भी बन चुका है।
चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि कनेक्शन देने में इतना समय क्यों लग रहा है। अगले 15 दिनों के अंदर कनेक्शन हो जाना चाहिए। इसके अलावा मांडोखेड़ी गांव के किसान ने शिकायत की कि उनके गांव तथा खेत में बिजली का वोल्टेज बिलकुल कम और कम समय ही बिजली आती है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। लोड बढ़ाने का आग्रह की बार किया लेकिन दो साल से अधिकारी कह रहे हैं कि लोड बढ़ाने के लिए प्रक्रिया जारी है। इस दास ने कहा कि बिजली का बिल भरो और 24 घंटे बिजली मिलेगी। ग्रामीणों को भी बिल भरने को लेकर जागरूक कर गांव को जगमग योजना में शामिल करवाओ। इस पर किसान ने कहा कि वह गांव वालों का नहीं बल्कि वह तो खुद का जिम्मेदार है।
विज्ञापन

काकड़ौद गांव की एक शिकायत पर चेयरमैन ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे स्कूल के पास टूटे हुए बिजली के पोल को तुरंत ठीक करवाएं ताकि किसी दुर्घटना के अंदेशे से बचा जा सके। उन्होंने खरल गांव की पंचायत की मांग पर गांव में छह महीने में बिजली निगम की बिल्डिंग और कंट्रोल रूम बनाकर तैयार कराने का निर्देश दिया। कहा कि तब तक अस्थायी रूप से वहां बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर रखें।
इस अवसर पर जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी अमित खत्री, डीसी डॉ. मनोज कुमार, एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, अधीक्षक अभियंता प्रमोद कुमार, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी मौजूद रहे।


बॉक्स

कनेक्शन देते समय जिसे गवाह बनाया उसी के नाम भेज दिया नोटिस

बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ एक शिकायत यह भी आई कि दो साल पहले कर्मचारियों ने पटियाला चौक पर बिजली कनेक्शन दिया था। उस समय उन्होंने पटियाला चौक की ही एक महिला को गवाह बनाया था। अब निगम ने उस घर से बिजली चोरी पकड़ ली और मीटर को उखाड़कर जुर्माना लगा दिया। अब वह राशि लेेने के लिए निगम का गवाह बनाई गई महिला को नोटिस भेजकर जुर्माना राशि जमा करवाने को कहा है। इस पर चेयरमैन व सेवानिवृत आईएएस ने निगम कर्मचारियों को लताड़ लगाई और कहा कि जिसने निगम का सहयोग किया, उन्हीं को नोटिस भेज रहे हो। महिला से कहा कि राशि देने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


बॉक्स

रात के समय भी लगाई जाए लाइनमैन की ड्यूटी

ग्रामीण क्षेत्र में रात के समय कई बार फ्यूज उड़ने, ट्रांसफार्मर जलने जैसी घटनाएं हो जाती हैं लेकिन उन फ्यूज लगाने तक के लिए गांव के युवाओं को खुद ही ट्रांसफार्मर पर चढ़ना पड़ता है। इससे युवाओं की जान को खतरा बना रहता है। रात को ग्रामीण क्षेत्र में लाइनमैन की डयूटी नहीं होती, जिससे ग्रामीणों को रात के समय बिजली से संबंधित दिक्कत आने पर उनका समाधान करवाने के लिए कर्मचारी नहीं मिलता, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्र में रात के समय भी लाइनमैन की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें