फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले दूसरे युवक की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद जिला कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। पहले पॉजिटिव पाया गया युवक कोरोना को हराकर घर पहुंच चुका है। वहीं अब दूसरे पॉजिटिव युवक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस युवक की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उसे पूरी तरह से कोरोना मुक्त माना जाएगा। इसके बाद ही जिला कोरोना मुक्त हो पाएगा। इस रिपोर्ट से साफ है कि 20 अप्रैल से पहले जींद जिला पूरी तरह से कोरोनामुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि पॉजिटिव युवक पीजीआई रोहतक में है। पीजीआई द्वारा उसका दूसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी जिले को कोरोना मुक्त घोषित नहीं किया जा सकता। प्रशासन को युवक की तीसरी रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी। गौरतलब है कि निडानी गांव में ही दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से एक युवक पहले ही दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें