फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट, 15 जुलाई तक होगी फीस जमा

Fri, 12 Jul 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर दूसरी मेरिट लिस्ट आज जारी होगी। मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी 15 जुलाई तक फ ीस भरने का समय मिलेगा। पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी अगर कॉलेजों में सीट खाली रह जाती हैं तो 17 जुलाई को फि जिकल काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 17 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। 17 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक नए आवेदन व पहले किए गए आवेदनों में संसोधन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी 18 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फ ीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। वहीं 25 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक 100 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से लेट फ ीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों में निर्धारित 1550 सीटों में से पहली मेरिट लिस्ट में 636 विद्यार्थियों ने फ ीस जमा करवाई है और अभी दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए 914 सीट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें