फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पति पर गर्भपात करवाने का लगाया आरोप

Fri, 12 Jul 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कालोनी की महिला ने अपने ही पति पर झूठी शादी करके गर्भपात करवाने व उसका शोषण करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी पति विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी की महिला ने बताया कि उसने हिंदू रिती रिवाज के साथ 27 मार्च को विकास के साथ संकट मोचन सेवा समिति अपोलो रोड पर शादी की थी। शादी के बाद उसका पति 15 दिन उसके साथ रहा। फिर वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। महिला ने बताया कि आरोपी आर्मी में नौकरी करता है। इसके बाद वह उसके पास कई बार आया और वापस ड्यूटी पर चला गया। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। अब आरोपी उससे न बात करता है और न ही उसके पास आता है। महिला ने आरोप लगाया कि वह अययास किस्म का व्यक्ति है। उसके अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध है। आरोपी ने उसको कहा कि वह टाइम पास करने के लिए इस तरह से झूठी शादियां करता है। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने बताया कि पीडि़त महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें