फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच एसडीएम ने अस्पताल में देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
सफीदों नागरिक अस्पताल का दौरा करते एसडीएम। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। क्षेत्र में बढ़ते डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए एसडीएम ने नागरिक अस्पताल का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने यहां दाखिल मरीजों से हालचाल भी पूछा। एसडीएम ने अस्पताल में उपस्थित डॉ. अरुणा लांबा, डॉ. संदीप लंबा, डॉ. तुषार और डॉ. प्रदीप के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने चिकित्सकों से कहा कि मरीजों का अलग-अलग रिकॉर्ड तैयार करें। डेंगू, वायरल बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का रिकॉर्ड अलग-अलग हो। गौरतलब है कि मौसम बदलाव के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहले 250 मरीजों की ओपीडी होती थी। अब यह बढ़कर 400 तक पहुंच गई है। डॉ. तुषार ने बताया कि अस्पताल में 18 मरीज डेंगू के हैं और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बाद एसडीएम ने अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व पंचायत विभाग को बागडू गांव के दौरे पर भेजा गया है। गांव में मरीजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें