फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार बेटी की मौत, मां गंभीर

Tue, 13 Jun 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। भिवानी रोड पर सड़क पार कर रही स्कूटी सवार मां-बेटी को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार लड़की की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ईगराह गांव निवासी 19 वर्षीय मनीषा और उसकी मां अनीता अपने घर से खेत की तरफ जा रही थी। मनीषा स्कूटी चला रही थी। जब वह बस अड्डे के पास सड़क पार कर रही थी तो पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दिया। इसमें मनीषा और उसकी मां अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। उन दोनों को तुरंत जींद के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया और उसकी मां अनीता की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें