फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी 30 को राज्य स्तरीय सम्मेलन में होंगे शामिल

विज्ञापन
बैठक में रणनीति तैयार करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन पिल्लूखेड़ा खंड के सफाईकर्मियों की बैठक सोमवार को खंड प्रधान कपूर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर यूनियन के जिला प्रधान कृष्ण मोरखी ने शिरकत की।
विज्ञापन

इसमें जिला प्रधान कृष्ण मोरखी ने बताया कि पिल्लूखेड़ा खंड के सभी विभागों के सफाई कर्मचारी 30 अक्तूबर को राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वह सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूंजीपतियों के हाथों देश को लुटवाने के लिए मजदूर व किसानों के विरोधी कानून बनाए हैं। मजदूरों के 44 श्रम कानून खत्म करके चार लेबर कोड बना दिए। जिनसे मजदूरों को पूंजीपतियों के गुलाम बनाने का रास्ता खोला गया है। इसके विरोध में वे 30 अक्तूबर को रोहतक में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेकर सरकार को चेताने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें