फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बसों के परमिट रिन्यू नहीं करने से ग्रामीण रूट के यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
डीटीओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली 13 बसों के परमिट पांच दिन से रिन्यू नहीं करने का खामियाजा 40 से अधिक गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ये बसें यात्रियों को सुबह-शाम अपने निर्धारित जगह पर लेकर जाती थीं। बसों के नहीं चलने की वजह से ग्रामीणों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें किराये के रूप में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्हें अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचने में भी अधिक समय लग रहा है। रोडवेज अधिकारियों ने डीटीओ द्वारा परमिट रिन्यू नहीं करने की सूचना रोडवेज मुख्यालय को भेज दी है। इससे जल्द ही ग्रामीण रूटों पर बसों के चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बस बंद नहीं हो, इसके लिए रोडवेज ने 17 अगस्त को परमिट रिन्यू के लिए 70 हजार 850 रुपये डीटीओ कार्यालय में जमा करवा दिए थे। दो अगस्त की शाम को बसों के परमिट खत्म होने थे। समय से पहेल ही राशि जमा करने के बाद भी परमिट को रिन्यू नहीं किया गया, जिसकी वजह से यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण रूटों पर चलने वाले ये 13 बसें भी चार दिन से बंद हैं, पर अभी तक डीटीओ ने परमिट को रिन्यू नहीं किया है।
इन रूटों पर चलने वाली बसें हुईं बंद
परमिट रिन्यू नहीं होने के कारण नरवाना से बनभौरी, नरवाना से सुरजाखेड़ा, नरवाना से नारायणगढ़, जींद से जुलाना वाया ढ़िगाना, जींद से जुलाना वाया शामलो, जींद से अलेवा वाया खोखरी, जींद से मांडी वाया छात्तर, जींद से जुलाना वाया करेला, जींद से पिल्लूखेड़ा वाया सिंधवीखेड़ा, जींद से बुल्लाखेड़ी वाया पेगां, जींद से ऐचरां खुर्द वाया हाट, जींद से ऐचरां कलां वाया बागडु व सफीदों से लुदाना वाया हाडवा रूट पर चलने वाली बस बंद हैं।
विज्ञापन

डीटीओ कार्यालय से परमिट नहीं हो रहे रिन्यू
डीटीओ कार्यालय की ओर से परमिट रिन्यू नहीं किए गए हैं। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली 13 बसों का परिचालन रोकना पड़ा है। 17 अगस्त को रोडवेज ने परमिट रिन्यू के लिए राशि डीटीओ कार्यालय में जमा करवा दी थी। वहीं सोमवार को भी परमिट रिन्यू के लिए मीटिंग हुई थी। लेकिन अब तक परमिट रिन्यू नहीं किए गए। बिना परमिट रिन्यू के बस नहीं चला पा रहे हैं। -गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
जल्द रिन्यू किए जाएंगे परमिट
पिछले सप्ताह फरीदाबाद ट्रेनिंग पर गया हुआ था। परमिट रिन्यू फाइल को देखा जा रहा है। जल्द ही ग्रामीण रूटों की बसों के परमिट रिन्यू कर दिए जाएंगे। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -प्रतीक हुड्डा, डीटीओ जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें