फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: मंडी में सब्जी लेने जा रहे मजदूरों से लूटे 21 हजार रुपये की नकदी, सुबह पांच बजे हुई वारदात

Fri, 21 Oct 2022 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

आरोपियों ने वारदात से पहले मजदूरों को लातें भी मारी। शहर थाना पुलिस ने श्रवण की शिकायत पर अज्ञात दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ लूट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद की पुरानी अनाज मंडी के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे सब्जी लेने जा रहे दो मजदूरों से बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर 21 हजार रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने मजदूरों की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ लूट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव कहरिया बिहार निवासी श्रवण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नई अनाज मंडी में सफाई ठेकेदार का कार्य करता है। अल सुबह वह अपने साथी गब्बर के साथ पैदल सब्जी मंडी से सब्जी लेने जा रहा था। जब वे पुरानी अनाज मंडी के पास पहुंचे तो सिटी रेलवे स्टेशन की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों ने चाकू तथा पिस्टल दिखाते हुए उन्हें काबू कर लिया और 21 हजार रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात से पहले उन्हें लातें भी मारी। शहर थाना पुलिस ने श्रवण की शिकायत पर अज्ञात दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ लूट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें