फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद रोडवेज शुरू करेगा सिटी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुराना बस स्टैंड नए बस स्टैंड में पूरी तरह से शिफ्ट होने के बाद रोडवेज शहर में सिटी बस सर्विस शुरू करेगा। इसके लिए नए बस स्टैंड से रेलवे जंक्शन तक पांच बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में ऑटो की अपेक्षा कम किराया यात्रियों से लिया जाएगा। नए बस स्टैंड के शुरू होने के बाद पुराने बस स्टैंड पर सिटी बस सेवा के अलावा और कोई बस नहीं आएगी।
विज्ञापन

फिलहाल अभी पुराना बस स्टैंड नए बस स्टैंड में शिफ्ट होने का कार्य चल रहा है। एक महीने में सभी कार्यालय नए बस स्टैंड में शिफ्ट हो जाएंगे। अभी पुराने बस स्टैंड पर एडवांस बुकिंग व कैश ब्रांच समेत डीआई रूम, वर्कशाप व यार्ड रूम हैं। इनमें से एडवांस बुकिंग कार्यालय भी एक महीने में नए बस स्टैंड पर शिफ्ट होगा। वहीं वर्कशॉप शिफ्ट होने में ज्यादा समय लगेगा, क्योंकि नए बस स्टैंड पर डीआई रूम, डीजल पंप, यार्ड रूम व वाशिंग पाइंट की सुविधा नहीं है। वहीं जब नए बस स्टैंड से सभी बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा तो यात्रियों को शहर में जाने के लिए परेशान न हंो, इसके लिए सिटी बस सर्विस चलाई जाएंगी, जिसका रूटमैप यात्रियों की सुविधानुसार तैयार किया जाएगा। अभी आटो में 15 व 20 रुपये किराया निर्धारित है, जो बसों में अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें