फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सड़कों पर भरा पानी, खेतों में बिछी फसल

Sat, 01 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी10-पटियाला चौक पर बारिश के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में शुक्रवार सुबह कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बिछ गई। इसका असर पैदावार पर पड़ेगा। अलेवा में रात करीब आठ बजे हल्की ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नरवाना में सबसे ज्यादा बारिश हुई, जिसमें 6.6 एमएम दर्ज की गई। उसके बाद जुलाना क्षेत्र में पांच एमएम, पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में चार एमएम, सफीदों, उचाना और जींद में तीन एमएम और अलेवा में एक एमएम बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 95 प्रतिशत रही, वहीं हवा की गति दस किलोमीटर दर्ज की गई।
शुक्रवार सुबह से ही जिले में बारिश का दौर शुरू हो गया था। हालांकि वीरवार रात को ही आसमान में बादल छा गए थे। बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और जौ की फसल गिर गई। किसान बिजेंद्र, रामकला, सूरजमल, राममेहर, फकीरचंद, सुभाष, रोहताश का कहना है कि अब रबी की फसल पकने को तैयार है। जौ और गेहूं की फसल में दाना बनना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वहीं सरसों की फसल में तो दाना बनकर तैयार हो चुका है। बस अब 15 दिनों में तो सरसों फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। इसके 15 दिन बाद जौ और गेहूं की भी कटाई शुरू हो जाएगी। फिलहाल अगेती गेहूं और जौ की फसल को पानी की जरूरत नहीं है, लेकिन पछेती फसल को एक सिंचाई की जरूरत है। यदि अब बारिश होती है तो अगेती और पछेती दोनों फसलों को नुकसान होगा, क्योंकि बारिश होते ही थोड़ी सी हवा चलने पर फसल गिर जाएगी, जो कि पैदावार के लिए नुकसान देह है।

28जेएनडी10-पटियाला चौक पर बारिश के बीच गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें