फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से ऊपर उठकर पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हों : कर्मवीर सैनी

Sun, 12 Jul 2026 07:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 12जेएनडी16-वीरभवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी। स्रोत कार्यकर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि 17 जुलाई का दिन जींद और पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह हरित ऊर्जा और आधुनिक रेलवे तकनीक की नई शुरुआत होगी।
रविवार को सफीदों के वीर भवन में आयोजित सभा में कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के सम्मान और विकास से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राजनीति से ऊपर उठकर जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम का उल्लेख किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सूचना आयोग नागरिकों को समयबद्ध सूचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सुभाष जैन, सरदार करनैल सिंह, संजय बिट्टा, उपप्रधान अखिल गुप्ता, जयसिंह बिश्रोई, नरेश, पवन टुर्ण, प्रमोद सरपंच मलार, विजयपाल सरपंच हाशियारपुर, विरेंद्र सैनी सरफाबाद, रणबीर कश्यप सरपंच कारखाना, बीरबल सरपंच हाट अमित सरपंच बागडू, नवीन घणघस सरपंच भंभेवा, शलेंद्र सरपंच कालवा, जयकिशन व देवीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें