फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शहर की तस्वीर तेजी से बदल रही

Sun, 12 Jul 2026 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी14: एसपी कोठी से परशुराम चौक तक बनाई गई नई सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर शहर को संवारा जा रहा है। प्रशासन, नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग, बिजली निगम और अन्य विभाग दिन-रात तैयारी में जुटे हैं। शहर में प्रवेश मार्गों से लेकर जनसभा स्थल तक हर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शहर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। सफाई का आलम यह है कि पिछले तीन दिनों से प्रमुख सड़कों से धूल भी नहीं उड़ रही है।
प्रधानमंत्री का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा, उस सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। एक दिन में ही दो किलोमीटर की सड़क तैयार की गई है। काफी समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर नया रूप दिया जा रहा है। सड़क किनारे उगीं झाड़ियों और पेड़ों की कटाई-छंटाई कर मार्गों को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है। डिवाइडरों पर रंग-रोगन जारी है। कई स्थानों पर वॉल पेंटिंग से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट
खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलकर नई लगाई जा रहीं
शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नजर आ रही है। सफाई कर्मी सुबह से शाम तक सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जुटे हैं। कॉलोनियों में मैनहोल की विशेष सफाई करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य जलभराव या गंदगी की स्थिति को रोकना है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों के आसपास भी विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बिजली और प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलकर नई लाइटें लगाई जा रही हैं। रैली स्थल, रेलवे स्टेशन और वीवीआईपी मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था की बार-बार जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंसेट
प्रशासन इन दिनों केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं
जिले का प्रशासन इन दिनों केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं है। डीसी से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। रैली स्थल पर मंच, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और यातायात व्यवस्था जैसे प्रत्येक कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है।

12जेएनडी14: एसपी कोठी से परशुराम चौक तक बनाई गई नई सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें