14जेएनडी27-किक बॉक्सिंग वल्र्ड कप में ट्राफी के साथ रिद्धिका कौशिक। स्रोत: परिवार
उचाना। बांगर के भौंगरा गांव की बेटी अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी रिद्धिमा कौशिक ने उज्बेकिस्तान में एक बार फिर वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता है। खिलाड़ी रिद्धिमा कौशिक ने भारत के लिए एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
रिद्धिमा भारतीय टीम में 25 सदस्यीय हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है जिन्होंने सात से 12 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान में किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप आयोजित हुआ था। भारतीय खिलाड़ियों के कड़े मुकाबले और बेहतर प्रदर्शन के चलते भारत छठवें स्थान पर रहा हैं।
खिलाड़ी के दादा ओमप्रकाश शर्मा भौंगरा ने कहा कि उनकी पौत्री रिद्धिमा निरंतर किक बॉक्सिंग में पदक जीतकर परिवार, क्षेत्र, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही है।
पिता सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि रिद्धिमा का यह लगातार वर्ल्ड कप पर तीसरा कब्जा है। इससे पहले भी रिद्धिमा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में और दो साल पहले उज्बेकिस्तान में आयोजित की गई वर्ल्ड कप किक बॉक्सिंग में गोल्ड जीत चुकी है।