फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लाइसेंस नहीं मिले पर दो दुकानदारों को नोटिस, छह किलो चमचम फेंकी

Tue, 14 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी31: मिठाइयों के सैंपल भरते हुए फूड सेफ्टी विभाग की टीम। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। त्योहारी सीजन के चलते फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मंगलवार को जांच के दौरान टीम ने आठ मिठाई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए। वहीं टीम ने दो दुकानदारों को लाइसेंस नहीं मिले पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एक दुकान में रखी चमचम मिठाई पर रंग चढ़ा हुआ पाया गया। टीम ने करीब छह किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई। टीम को शहर की प्रमुख मिठाई दुकानों से खोया बर्फी, पेड़ा, पनीर, मोतीचूर लड्डू, रसगुल्ला, कलाकंद और चमचम के नमूने भरे।
जांच के दौरान डॉ. कादियान ने बताया कि यह अभियान लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि फूड लाइसेंस हर दुकानदार के लिए अनिवार्य है और बिना लाइसेंस के खाद्य वस्तुओं की बिक्री नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन

वर्जन

विभाग द्वारा शहर में समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और जो दुकानदार नियमों की अवमानना करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। –डॉ. योगेश कादियान, फूड सेफ्टी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें