फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने शुरू किया 24 घंटे का पड़ाव

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी10-लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव शुरू किया। संघ के अनुसार पड़ाव बुधवार सुबह दस बजे तक चलेगा। इसके बाद डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र भेजा जाएगा। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने की, जबकि संचालन राजकुमार श्योकंद ने किया।
विज्ञापन

राज्य उपाध्यक्ष छज्जूराम नैन ने कहा कि संघ पेंशन वैलिडेशन एक्ट-2025 वापस लेने और आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने के लिए आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में संशोधन किया जाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत देने, कम्यूटेशन की अवधि दस वर्ष आठ माह बाद पूरी पेंशन बहाल करने और पुरानी पेंशन लागू करने की मांग है। इसके अलावा 18 माह के लंबित डीए/डीआर का ब्याज सहित भुगतान, रेलवे व हवाई यात्रा में रियायत बहाल करने तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वैधानिक राष्ट्रीय आयोग गठित करने की मांग भी रखी गई है।
विज्ञापन

संघ ने 65 से 75 वर्ष की आयु तक प्रत्येक पांच वर्ष में दस प्रतिशत तथा इसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष में 20 प्रतिशत पेंशन बढ़ाने और 80 वर्ष के बाद 100 प्रतिशत वृद्धि की मांग भी रखी है। राज्य उपाध्यक्ष आजाद पांचाल ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली प्रस्तावित है और 13 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में आगे के आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर मा. सतबीर गलाड़ी, कर्मवीर सिंह संधू, प्रेम सिंह बांगड़, मा. बलजीत सिंह, होशियार सिंह, सुधीर शास्त्री, मनदीप नेहरा, बलवान सिंह, सन्नी पटवारी, संजीव ढांडा, ईश्वर सिंह ठाकुर और राजबीर बेरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें