फोटो 1 नरवाना। विद्यार्थियों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए सहायक चिकित्सा अ
नरवाना। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विश्वकर्मा धर्मशाला में ‘सेवा सेतु’ विषय पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 22 स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर में लोगों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन, पशुपालन विभाग की ऋण योजनाओं और हाउस लोन सहित अन्य योजनाओं से संबंधित करीब 28 आवेदन प्राप्त हुए। कर्मचारियों ने आवेदकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसके तहत रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, पर्यावरण एवं जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा समेत विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला दनौदा कलां में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दनौदा कलां की सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरू शर्मा ने विद्यार्थियों को कमजोरी, बौनापन और एनीमिया से बचाव के लिए पोषण व आयुष पद्धतियों की जानकारी दी।