फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1274 लोगों की मिली रिपोर्ट, नौ निकले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 1274 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 28 हो गई है। पॉजिटिव लोगों में तीन महिला व छह पुरुष शामिल हैं। साफ है कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि पॉजिटिव लोगों में बुढ़ाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय युवक, दनौदा खुर्द निवासी 22 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन नरवाना निवासी 28 वर्षीय युवक, सफीदों के वार्ड नंबर एक निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर दस निवासी 20 वर्षीय युवती, घोघड़ियां निवासी 23 वर्षीय युवती, सुभाष नगर जींद निवासी 27 वर्षीय महिला, डिफेंस कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति और नरवाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। अब तक जिले के 21238 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20674 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 28 एक्टिव केस हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1104 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 412787 लोगों के सैंपल ले चुका है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेएस पूनिया का कहना है कि
कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए हर व्यक्ति को मास्क जरूर लगाना चाहिए। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन व मास्क ही कोरोना से बचाव के सबसे बड़े हथियार हैं। इसके अलावा हमें शारीरिक दूरी का पालन भी करना चाहिए। भीड़भाड़ के स्थान से बचना चाहिए। इसके अलावा दूसरे जिले या प्रदेश की यात्रा से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें