फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राहत...कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 05 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी13: नागरिक अस्पताल में ओपीडी स्लिप के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला के लिए राहत की खबर है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से पिछले दो दिनों में कोरोना संदिग्ध आठ लोगों की सैंपलिंग की गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन आठ लोगों में कोरोना से मिलते जुलते लक्षण थे। इनकी तुरंत प्रभाव से सैंपलिंग करवाई गई।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर लगातार स्वास्थ्य विभाग आमजन को जागरूक करने का काम कर रहा है। नागरिक अस्पताल को काफी डिमांड के बाद 400 किट चार दिन पहले मिली थी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन इन जांच किट का बेहद सावधानी पूर्वक प्रयोग कर रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अस्पताल में आने वाले उन मरीजों की जांच की जाएगी, जिनमें कोरोना बीमारी से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई देते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1700 की ओपीडी होती है और लगभग 150 से 200 मरीज ऐसे आते हैं, जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण होते हैं। सभी संदिग्धों की जांच की जाए तो अस्पताल को मिली कोरोना जांच किट दो दिन भी नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने कोरोना को लेकर स्पेशल स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए पुरानी बिल्डिंग के निकट लैब के पास ही फ्लू कॉर्नर बनाया गया है ताकि संदिग्ध कोरोना मरीज का वहीं सैंपल लेकर वहीं जांच की जा सके। इन सब कामों के लिए स्पेशल स्टाॅफ लगाया गया है। अधिकारी हर दिन फ्लू कॉर्नर स्टाफ तथा ओपीडी कर रहे चिकित्सकों से जानकारी हासिल कर रहे हैं।
डाॅ. गौरव नोडल अधिकारी।
अब तक कुल आठ सैंपल लिए गए हैं। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जिले के लिए राहत है। फिर भी आमजन को कोरोना को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे अहम नियमों की पालना करें। इसके साथ ही अगर बुखार, शरीर में अकडन, सर्दी जैसे लक्षण हैं तो तुरंत प्रभाव से चिकित्सक को दिखा कर उपचार करवाएं।
विज्ञापन

डॉ. सुमन कोहली सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें