05जेएनडी15-आईटीआई में शिक्षकों की हाजिरी चैक करते डीएसपी पवन कुमार। संवाद
जींद। राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सीएम फ्लाइंग टीम ने वीरवार को छापा डाला। टीम को शिकायत मिली थी कि स्टाफ हाजिरी लगाकर हाजिरी लगाकर बाहर घूमता है। जांच के दौरान टीम को जिन जिन शिक्षकों की हाजिरी मिली, वह संस्थान में मौजूद थे।
वीरवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम डीएसपी पवन शर्मा के नेतृत्व में कैथल रोड स्थित आईटीआई पहुंची। टीम ने हाजिरी रजिस्टर जांचने के बाद अन्य कागजातों भी जांचे। टीम को कोई अनियमितता नहीं मिली। बाद में टीम ने शौचालय और वाश बेसिन का मुआयना किया। सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ खामियां मिलीं, इस पर आईटीआई प्रशासन को कुछ हिदायतें दी गईं।
सीएम फ्लाइंग को राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के गैरहाजिर रहने की शिकायत मिली थी, जिस पर टीम ने छापा डाला था। हाजिरी अनुसार शिक्षक आईटीआई में उपस्थित मिले।
पवन कुमार, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग