फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : सितंबर में अब तक मिला केवल एक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सितंबर महीना कोरोना संक्रमण के मामले में काफी राहत भरा रहा है। अब तक केवल एक सितंबर को ही एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया था। उसके बाद कोई भी पॉजिटिव केस जिले में नहीं आया है। जिले में फिलहाल एक ही एक्टिव केस बचा हुआ है और वह भी नागरिक अस्पताल के कोरोना वार्ड में दाखिल है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 1123 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। यह सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। अब तक जिले के 21200 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 20663 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय एक ही एक्टिव केस बचा है। पूरे सितंबर महीने में केवल एक ही पॉजिटिव केस आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें