फोटो 19जेएनडी09-रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए एएसआई कपिल। स्रोत पुल
जींद। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशा के खिलाफ जागरूक किया। यह अभियान प्रभारी रणबीर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने कहा कि कि वे यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की कोई वस्तु न लें, क्योंकि नशाखोर गिरोह भोले-भाले यात्रियों को अपना शिकार बनाने के लिए अक्सर नशीले पदार्थ मिलाकर खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करते हैं।
अभियान के दौरान यात्रियों को अपने कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क किया गया। एएसआई कपिल ने यात्रियों को सलाह दी कि यात्रा के दौरान अधिक नकदी, महंगे आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं साथ लेकर न चलें। यदि जरूरी हो तो सामान पर लगातार नजर रखें और बैग को सुरक्षित स्थान पर रखें। संवाद