फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोजगार मेले में 19 युवक-युवतियों को मिला रोजगार

विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी07-रोजगार मेले में पंजीकरण करते हुए कर्मचारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। उपमंडल सफीदों के विभाग कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कई कंपनियों के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान रोजगार के लिए 28 युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 19 युवक-युवतियों को मौके पर ही जॉब ऑफर प्रदान किए गए। मेले में पुखराज हेल्थ केयर करनाल, नवज्योति बायो फर्टिलाइजर कैथल, सिक्योरिटी एंव ट्रेनिंग कैंप उदयपुर राजस्थान, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी जींद, कंप्यूटर सेंटर सफीदों द्वारा वेलनेस एडवाइजर बारहवीं से स्नातक महिला, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव बारहवीं पुरुष, सिक्योरिटी गार्ड बारहवीं और 10वीं पुरुष वर्ग, विकास अधिकारी बारहवीं व स्नातक पुरुष एवं महिला वर्ग और कंप्यूटर टीचर पुरुष एवं महिला के पदों पर भर्ती की गई। अंत में सहायक रोजगार अधिकारी कुमारी अनन्या दहिया ने बेरोजगार युवाओं को मेले में हिस्सा लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें