फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो स्थानों पर छापा मार पुलिस ने 6.564 ग्राम गांजा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस ने नरवाना रोड पर अलग-अलग दुकानों पर छापा मारकर 6.564 किलोग्राम गांजा और 23 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक हो गए। पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवपुरी कॉलोनी निवासी मनजीत नरवाना रोड पर सब्जी की दुकान चलाता है और वह नशे का कारोबार करता है। पुलिस ने मनजीत की दुकान पर दबिश दी तो उसके कब्जे से 214 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने नरवाना रोड पर सर्विस स्टेशन के निकट किराना की दुकान चला रहे शीतलपुरी कॉलोनी निवासी अनिल की दुकान पर भी दबिश दी गई। तलाशी के दौरान दुकान से 6.350 किलोग्राम गांजा पत्ती और 23270 रुपये बरामद हुए। गांजा पत्ती को अनिल ने कट्टों के बीच पॉलिथीन में छुपाया हुआ था। शहर थाना पुलिस प्रभारी दिनेश ने बताया कि मनजीत और अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मनजीत को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें