26 दिसंबर को यूजीसी नेट की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करवाने के मुख्यारोपी विकास की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम लगातार काम कर रही है। जिसके चलते एसआईटी की टीम ने सोमवार को दादरी में छापा मारकर तलाश की लेकिन फिलहाल मुख्यारोपी की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई।
26 दिसंबर को यूजीसी नेट की हिंदी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करवाने के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें छह वह थे जिन्होंने अपने जानकारों के लिए प्रश्नपत्र दिलवाने की साजिश रची थी। इसके अलावा तीन आरोपी वह थे। जिनको मुख्यारोपी विकास प्रश्नपत्र पहुंचाता था। हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए नौ आरोपियों को रिमांड के बाद जेल भेज दिया था लेकिन पुलिस इस मामले में आठ दिन बीतने के बाद भी मुख्यारोपी की गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल नहीं कर पाई।
इस मामले में मुख्यारोपी विकास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापा मार रही है ताकि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जा सके। सोमवार को पुलिस ने दादरी में उसके ठिकानों पर छापे मारने की कार्रवाई की है।
-जितेंद्र कुमार खटकड़, डीएसपी, एसआईटी इंचार्ज।