फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

विज्ञापन
कार्यक्र म में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर। - फोटो : Jind
विज्ञापन
भाजपा जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसी परिचय का मोहताज नहीं है और न ही उनके जीवन को शब्दों में बयान किया जा सकता है । भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर अमरपाल राणा, विजयपाल एडवोकेट, सोमदत्त शर्मा, मंजू शर्मा, योगिता शर्मा, रामरती वर्मा मौजूद रहे। वहीं, जुलाना स्थित वार्ड-11 में भाजपा जिला सचिव डॉ. पुष्पा तायल ने शिरकत जनसंघ संस्थापक श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिमला, कमला, सुमन, कोशल्या, कविता भी मौजूद रहे। वहीं,
सफीदों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल ने सिंघाना, रिटोली, पिल्लूखेड़ा व सफीदों के वार्ड नंबर 17 में जाकर कार्यक्रमों में शिरकत की।
इस दौरान मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, स्वच्छता के जिला प्रमुख रणबीर बिटानी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, सरोज भाटिया, रामरति वर्मा, रमेश कौशिक मौजूद रहे। वहीं आदर्श कॉलोनी में भाजपा निगरानी कमेटी द्वारा कार्यक्रम किया गया। इसमें जिला सचिव सुखदेव राणा ने शिरकत की। इस मौके पर निगरानी कमेटी सदस्य रामदास प्रजापत, कर्मचंद, शेर सिंह बावलिया, दासाराम व रिंकू वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय माध्यमिक विद्यालय अंटा में नेहरू युवा केंद्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम किया गया। इसमें फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा अवार्डी सुभाष ढिगाना ने शिरकत की तथा जिला युवा अधिकारी हरप्रीत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम
जींद। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं हिंदू शिक्षा समिति द्वारा गोपाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर स्वदेशी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्र मुकुंद तथा छात्रा वंशिका ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, वंशिका द्वितीय, महक मित्तल तीसरे तथा दिशा चौथे स्थान पर रही। स्वदेशी कला प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम, लक्ष्य द्वितीय, धीरज कुमार तीसरे, कार्तिक चौथे, शुभम पांचवें, दिव्या छठे तथा दीपांशी सातवें नंबर पर रही। प्राचार्य बलबीर सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, सचिव रमेश बंसल, कोषाध्यक्ष महेश सिंघल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें