फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक्टर व वाहन परेड की तैयारियों को लेकर जन संगठनों ने किया विचार विर्मश

विज्ञापन
25जेएनडी05: सूबे सिंह स्मारक में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए जन संगठनों के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
जींद। जन संगठनों की बैठक शनिवार को किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद की अध्यक्षता में सूबे सिंह स्मारक में हुई। बैठक में 26 जनवरी को जिले में होने वाली ट्रैक्टर व वाहन परेड की तैयारियों को लेकर विचार विर्मश किया गया। बैठक में सीटू, किसान सभा, भवन निर्माण कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि जिले में रविवार को नरवाना, अलेवा, जुलाना, जींद में ट्रैक्टर व वाहन मार्च आयोजित किए जाएंगे। जींद शहर में किसान व मजदूर नरवाना रोड जींद में एकत्रित होंगे और यहां से पटियाला चौक, रुपया चौक, रानी तालाब से होते हुए जींद नए बस अड्डे तक यह मार्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूंजीवादी व उदारीकरण की नीतियों के चलते विशेषकर भाजपा शासन के दौरान संकट और गहरा हो गया है। सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने बताया कि बेरोजगारी, अस्थाई काम, कम वेतन, महंगाई, आवासीय सुविधाओं का अभाव और कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार, मनरेगा बजट में कटौती समस्याओं के कारण जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। आत्महत्या करने वालों में खेत मजदूरों की संख्या सबसे ज्यादा है।
बावजूद केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार खेत व ग्रामीण मजदूरों की अनदेखी कर रही हैं। किसान-मजदूर व मेहनतकश तबकों में भाजपा कुशासन के प्रति गहरा रोष बढ़ रहा है। खेती के जिन काले कानूनों को 13 महीने का आंदोलन करके वापस करवाया था, लेकिन अब दोबारा से उन कानूनों को दूसरे रास्ते से वापस लाया जा रहा है। एमएसपी का कानून लागू नहीं किया जा रहा। संविधान की रक्षा के लिए प्रदेशभर में 26 जनवरी को एसकेएम की ओर से ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। इस अवसर पर रमेश चंद्र, संदीप जाजवान, वेदप्रकाश, राजेश कुमार, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें