फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय में नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मचारी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
सब डिवीजनों के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर बिजली निगम के एमडी का पुतला फूंका। बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी शामिल हुए और उन्होंने 29 व 30 जून को बिजली कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बिजली कर्मचारियों के आंदोलन में साथ है और 29 व 30 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल का भी समर्थन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उनमें से किसी भी वादे पर बीजेपी सरकार खरी नहीं उतरी है। आज मजदूर, किसान व कर्मचारी हर वर्ग प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान है। इससे पूर्व बिजली कर्मचारी हांसी रोड स्थित सर्कल डिविजन कार्यालय में सर्कल सचिव सतपाल श्योकंद की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। यहां बिजली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ नेता बाल कुमार शर्मा व नरेश शर्मा ने कहा कि निगम के एमडी ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंदर कर्मचारियों की गलत बदली व सस्पेंशन की है, इसे प्रदेश के बिजली कर्मचारी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। 23 सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी ढाई माह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। 23 व 24 जून को हरियाणा कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ सभी विभागों में बिजली कर्मचारियों के समर्थन में विरोध गेट मीटिंग करेंगे और 27 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकालेंगे। इसके बाद 29 जून को आम जनता के सहयोग से दो दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे।

सरकार जब तक 23 सब डिवीजनों के निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लेती, तब आंदोलन जारी रहेगा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के नेता सुरेश राठी, वेदप्रकाश शर्मा, अजय वशिष्ठ, अनिल कौशिक, रामनिवास नारा, राजेश आसन, रामवीर शर्मा, सत्यवान ढुल, कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा और सर्वकर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेंद्र सैनी ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें