24जेएनडी02: ग्रामीण आंचल में शोभायात्रा का न्यौता देते हुए युवा। स्रोत स्वयं
जींद। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चार मई को युवा ब्राह्मण समाज शहर में विशाल शोभायात्रा निकालेगा। यह यात्रा महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर से शुरू होकर सफीदों रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न होगी।
प्रवीन वशिष्ठ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल यात्रा भव्य तरीके से निकाली जाएगी। जयंती मंदिर से सुबह करीब 9 बजे शुरू होने वाली यह यात्रा बाजार से होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचेगी। इस दौरान तमाम श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। बुधवार को प्रवीन वशिष्ठ, चांद पिंडारा, रणबीर कंडेला, राहुल अहिरका, कृष्ण वशिष्ठ, मनीष गौतम, हरिओम शास्त्री ने कंडेला, शाहपुर, जीतगढ़, रामराय, ईगराह, बराह कला, पिंडारा, शामदो, अलेवा, डहोला, जीवनपुर, मुआना, सिंघाना, रत्ता खेड़ा, जामनी गांवों का दौरा किया।