फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हसनपुर गांव में विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Thu, 25 Apr 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी05: हसनपुर गांव में जागरूकता रैली निकाली स्कूली बच्चे तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग की टीम व राजकीय माध्यमिक विद्यालय हसनपुर के छात्रों द्वारा विश्व मलेरिया दिवस के पहले दिन हसनपुर गांव में जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। छात्रों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि मलेरिया मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से फैलता है। जब मादा एनाफिलिज गर्भवती होती है तो इसको अधिक खून की आवश्यकता होती है और वह लोगों को अपना शिकार बनाती है। मलेरिया नामक रोगी को कंपकपी के साथ बुखार, पसीने के साथ बुखार उतरना और एक दिन छोड़कर बुखार होना, शरीर में दर्द और उल्टी आना आदि इस रोग के लक्ष्ण होते हैं।
विज्ञापन

इससेे बचाव के लिए घर के आसपास गंदगी और पानी एकत्रित न होने दें। घरों की खिड़कियों पर जाली लगवाएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। सप्ताह में रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाते हुए होदी, कूलर, टंकी, फ्रीज की ट्रे और छतों पर पड़े कबाड़ की सफाई करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप, राकेश, आशा वर्कर मीना, मुख्याध्यापक अशोक गुप्ता, अध्यापक विनोद, सतीश, अध्यापिका कविता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें