फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्राचार्य ने स्कूल बुलाकर महिला से की छेड़छाड़

Sat, 18 May 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला ने भतीजे का दाखिला देने के बहाने स्कूल बुलाकर सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जुलाना थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह अपने मायके में रहती है। वह अपने भतीजे का दाखिला गांव के सरकारी स्कूल में करवाना चाहती थी। इसके लिए वह स्कूल के प्राचार्य से मिलने गई तो उसने उसका मोबाइल नंबर लेकर दाखिले की जानकारी फोन पर देने की बात कही। 29 अप्रैल को प्राचार्य ने फोन कर दाखिले के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यालय आने के लिए कहा। जब वह स्कूल में प्राचार्य के कार्यालय में गई तो उसने इसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह डरकर स्कूल से घर आ गई। घर आने के बाद आरोपी ने उसके मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। महिला थाना की जांच अधिकारी एचसी नीलम ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें