फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार एकड़ जमीन बेचने का दबाव, पति-देवर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला थाना पुलिस ने महिला के पति और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। महिला ने ससुराल पक्ष पर पिता के नाम दर्ज चार एकड़ जमीन बेचकर पैसे लाने का दबाव बनाने, मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला के पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कंडेला निवासी महिला ने एफआईआर में बताया कि 26 नवंबर 2020 को उसकी बहन अमन की शादी हांसी जिले के गांव मोहला निवासी बिट्टू और नीरज के साथ हुई थी। वह तीन बहनें हैं लेकिन भाई नहीं है। इसी का फायदा उठाते हुए ससुराल पक्ष के लोग उस पर पिता के नाम दर्ज चार एकड़ जमीन बेचकर पैसे लाने का दबाव बनाने लगे। अमन के साथ मारपीट भी की गई। उसके पति ने वर्ष 2021 में उनके पिता से साढ़े 11 लाख रुपये उधार लिए थे। यह रकम भी अभी तक वापस नहीं की।
विज्ञापन

महिला ने ससुराल पक्ष पर उसके चरित्र पर टिप्पणी करने और गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए हैं। महिला थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि मामले में महिला के पति और देवर के अलावा सास, ससुर और ननद को नामजद कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें