फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कर्मचारियों का एसडीओ के खिलाफ धरना जारी, लाइनमैन का निलंबन रद्द करने की मांग

विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी02-लाइनमैन निलंबन के विरोध में धरने पर नारेबाजी करते निगम कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। सब डिविजन नंबर-दो के प्रांगण में एसडीओ नंबर-दो के खिलाफ एचएसईबी वर्कर यूनियन का धरना मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान वजीर राठी ने की जबकि संचालन सब यूनिट सचिव विशाल रेढू ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने विभागीय अधिकारियों पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई में नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए निलंबन आदेश रद्द करने की मांग की। सेंटर काउंसिल के उपप्रधान वीरेंद्र गोयत और यूनिट प्रधान हरिओम ने आरोप लगाया कि सब डिविजन अधिकारी ने लाइनमैन मुकेश पर गलत आरोप लगाकर कार्रवाई की। उनका कहना है कि जेई की रिपोर्ट के बिना ही लाइनमैन को निलंबित करवाया गया।
यूनियन के अनुसार, निलंबन के आदेश जींद के एसई स्तर से जारी करवाए गए हैं। इसी कार्रवाई के विरोध में संगठन की ओर से धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुकेश लाइनमैन के निलंबन आदेश पूरी तरह रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों और निगम प्रबंधन से कर्मचारी को राहत देने की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी के साथ न्याय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर सचिव धर्मबीर, पूर्व डीजीएस राजेश शर्मा, पूर्व सर्कल सचिव राजेश आसन, एचवीपीएनएल प्रधान धर्मबीर, सिटी सब डिविजन प्रधान सुरेंद्र जागलान, सचिव महेश सैनी, जुलाना सचिव मनोज मलिक, नगूरां प्रधान सुरेंद्र और सचिव संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें