फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की आहट से बढने लगा राजनीतिक पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा अप्रैल महीने में निकाय चुनाव करवाने का एलान किया है। ऐसे में इसके साथ ही राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। जिले में जींद व नरवाना नगर परिषद के अलावा उचाना व सफीदों नगरपालिका में भी चुनाव होने हैं जबकि जुलाना नगरपालिका कार्यकाल अभी बचा हुआ है। प्रदेश में भाजपा व जजपा के गठबंधन के बीच हो रहे चुनाव में चेयरमैन पद के लिए जोड़ जुगाड़ शुरू हो गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर, जजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी के जीजा हैं। ऐसे में गठबंधन के बीच दोनों की रिश्तेदारी भी गठबंधन उम्मीदवारों के नाम तय करेगी।
विज्ञापन

दरअसल जिले में पांच विधानसभा हैं। इनमें से जींद विधानसभा में भाजपा के डॉ. कृष्ण मिड्ढा विधायक हैं। इसके अलावा सफीदों में कांग्रेस के सुभाष गांगोली और उचाना से जजपा के दुष्यंत चौटाला व नरवाना से जजपा के ही रामनिवास सुरजाखेड़ा विधायक हैं। जजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार फिलहाल जिस फार्मूले पर काम किया जा रहा है उसके अनुसार जहां जिस पार्टी का विधायक है उसी पार्टी को चेयरमैन का पद मिलेगा। ऐसे में जजपा के खाते में उचाना व नरवाना जा सकते हैं जबकि जींद भाजपा के खाते में आने की संभावना है। इसके अलावा सफीदों में कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। यहां भाजपा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। हालांकि स्थानीय नेताओं के अनुसार अभी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस पर विचार किया जाएगा।
जींद में 31 वार्डों में 117424 मतदाता करेंगे फैसला
जींद नगर परिषद में हालांकि पिछले लंबे समय से पार्षद व चेयरमैन पद के लिए सक्रियता बढ़ी हुई है। इस बार जींद नगर परिषद में चेयरमैन का पद महिला के लिए आरक्षित है। हालांकि पिछली बार भी भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी की पत्नी पूनम सैनी चेयरमैन रही हैं लेकिन इस बार जवाहर सैनी व पूनम सैनी अभी तक शांत हैं। इसके अलावा कांग्रेस के टिकट के लिए भी भागदौड़ शुरू हो गई है। जींद नगर परिषद में 31 वार्ड हैं और 117424 मतदाता हैं। यह मतदाता चेयरमैन तय करेंगे।
विज्ञापन

दावे आपत्तियों का आज अंतिम दिन
चुनाव की सरगर्मियों के बीच मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने का काम भी चल रहा है। इसके लिए मतदाता सूचियों में आपत्तियां दर्ज करवाने का आज अंतिम दिन है। इसके बाद आई हुई आपत्तियों को ठीक कर 16 मार्च को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला
भाजपा पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है लेकिन गठबंधन में किस पार्टी का उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। हालांकि स्थानीय नेताओं की राय ली जा रही है और समीकरणों को समझा जा रहा है।
-राजू मोर, जिलाध्यक्ष भाजपा।
गठबंधन तय करेगा फार्मूला
हां चुनाव गठबंधन मिलकर लड़ेगा लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि कौन सा दल कहां चेयरमैन उतारेगा। इसके लिए गठबंधन के नेता ही फैला लेंगे। यह तय है कि चारों निकायों में गठबंधन के उम्मीदवार विजयी होंगे।
विज्ञापन

-कृष्ण राठी, जिलाध्यक्ष, जजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें