फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना के रजबाहा रोड पर लगभग तीन माह पहले युवक की गोली मारकर हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना थाना पुलिस ने दो फरवरी को रजबाहा रोड पर युवक की गोली मारकर की गई हत्या मामले में उचाना कलां गांव निवासी आकाश उर्फ बारु को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पकड़ा गया आरोपी हत्या की साजिश में शामिल था। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

दो फरवरी को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के चैतन निवासी अमरजीत ने बताया था कि वह अपनी बुआ के लड़के सोमबीर के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर गांव के नजदीक दुकान में बाल कटवाने जा रहे था। जब वह रजवाहा रोड देवा कालोनी पहुंचे तो सोमबीर के पास किसी का फोन आया। सोमबीर के कहने पर उसने मोटरसाइकिल सड़क के किनारे रोक दी। इसी दौरान एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर सोमबीर की छाती में गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस इस मामले में उसी दिन से आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। थाना उचाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल आकाश उर्फ बारु को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर अरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक खापड़ निवासी सोनू, उचाना कलां निवासी शुभम उर्फ कालू, खरकभूरा निवासी सुनील उर्फ बूरा व सचिन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक व दो पिस्तौल बरामद कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें