कलाम बाल आश्रम से रविवार रात को फरार हुई दोनों किशोरियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने तलाश निकाला। इसमें एक किशोरी को पुलिस ने जुलाना तो दूसरी को पिंडारा के पास से ढूंढ निकाला। दोनों किशोरियों के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष बयान दर्ज करवा कलाम बाल आश्रम में भेज दिया गया।
बाल कल्याण समिति को सोमवार को दिए बयान में दोनों किशोरियों ने कहा कि वह आश्रम में नहीं रहना चाहती। उनको परिजनों के पास जाना है, हालांकि जो किशारी जुलाना मिली वह जुलाना में ही एक परिवार को अपना माता पिता मानकर उनके पास रहना चाहती है, जबकि दूसरी लड़की रविवार को पिंडारा के पास से मिली। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि उन्होंने कलाम बाल आश्रम से फरार हुई दोनों लड़कियों की तलाश कर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया। जहां पर उनके बयान दर्ज कर वापस आश्रम में भेज दिया गया।