आईटीबीपी जवानों की साइकिल रैली का जींद पहुंचने पर स्वागत करते लोग।
- फोटो : Jind
देश की आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के दौरान आईटीबीपी 26वीं बटालियन के जवानों की साइकिल रैली राष्ट्रीय एकता, सद्भावना व देशभक्ति का सुनेहा लेकर जींद पहुंची। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से साइकिल रैली का स्वागत किया।
केंद्र सरकार के गृह विभाग की ओर से आईटीबीपी की 27 अगस्त से शुरू की गई साइकिल रैली जो चार भागों में शुरू की गई है 31 अक्तूबर को गुजरात के स्टैचू ऑफ लिबर्टी केवरिया में समाप्त होनी है। रैली के मुख्य प्रबंधक चंदन भानु प्रकाश ने कहा कि आईटीबीपी नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर के वीर जवानों ने चीन सरहद से यह साइकिल रैली शुरू की और करीब 2700 किलोमीटर का फासला तय कर मंगलवार को जींद पहुंची। चंदन भानू प्रकाश ने कहा कि जींद का माहौल देश भक्ति से भरा हुआ है और यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। साइकिल चालकों की अगुवाई कर रहे साइकिलिस्ट सहायक कमांडेंट आदेश गुप्ता व इंस्पेक्टर राकेश सोनी ने स्वच्छ भारत, फिट इंडिया व पौधरोपण की मुहिम के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। गुप्ता ने कहा कि इस साइकिल रैली में से उन्हें एक विशेष अनुभव हुआ है कि जो कि हमेशा याद रहेगा। युवा विकास समिति के संयोजक बिट्टू कंडेला व अध्यक्ष प्रदीप ईगराह ने कहा युवा विकास समिति की ओर से शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह की फोटो भेंट कर कमांडेंट को सम्मानित किया। इस अवसर पर यातायात पुलिस के एसएचओ चरणजीत सिंह और छोटूराम आईटीआई के प्राचार्य पवन रेढू, राष्ट्रपति अवार्डी सुभाष ढिगाना, इंस्पेक्टर राकेश सोनी, कवि ओमप्रकाश चौहान, मनीष जामनी, संदीप भड़ताना, कुलबीर, रणबीर रिटोली, कृष्ण व प्रवीण नरवाल आदि मौजूद रहे।