गतौली गांव के शराब ठेकेदार प्रमेंद्र के भाई धर्मेंद्र के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं। जिनमें सीआईए, डिटेक्टिव स्टाफ व जुलाना थाना प्रभारी की टीम शामिल है।
गतौली गांव निवासी जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात मार्च की देर रात लगभग दस बजे धर्मेंद्र अपने घर के पास गली में खड़ा था। उसी समय गांव के कुछ लोगों ने धर्मेंद्र पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में गतौली गांव निवासी प्रदीप, संदीप, विजय, काला, संजय, तकदीर व नरेश के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। मृतक धर्मेंद्र शराब ठेकेदार प्रमेंद्र का भाई था। हत्या के आरोपियों के साथ पिछले वर्ष शराब ठेकों में हिस्सेदारी थी। हिसाब-किताब को लेकर इनमें एक माह पहले भी झगड़ा हुआ था। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने कहा कि हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीआईए, डिटेक्टिव व जुलाना थाना की टीमें बनाई है। जल्द हत्यारे काबू कर लिए जाएंगे।