फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज की जांच में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर दिनदहाड़े ठेकेदार की हत्या के मामले में हत्या आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। व्यापारी इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। हालांकि पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच में उलझी हुई है। इससे आगे एक भी कदम पुलिस आगे नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए इस हत्याकांड के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस की तीनों टीमों में से किसी भी टीम को इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं हुई है। जिसके चलते पुलिस के इस ढीले रवैये से व्यापारियों में अपराधियों से डर बना हुआ है। शहर में व्यापारी डर के साये में गुजर बसर करने को मजबूर हैं। इससे पहले भी दिनदहाड़े शहर की अनाज मंडी में व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूली गई थी। इसमें व्यापारियों ने प्रदेश स्तर की बैठक कर प्रदेश सरकार पर अपराधियों को खुला छोड़ने के आरोप लगाए थे। जिसमें अभी तक भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। इन अपराधियों के गिरफ्तार होने से पहले ही पुलिस के लिए अब ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या का मामला सिरदर्द बना हुआ है। जिसके कारण इस हत्याकांड का कोई आरोपी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। शनिवार को इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात दिन का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया है।
कोई आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार, पुलिस की टीमें कर रहीं कार्रवाई
शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार काम कर रही हैं। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की टीमें फुटेज और अन्य स्त्रोतों के माध्यम से काम कर रही हैं। पुलिस की टीमें शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें