फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपेगी प्लॉटधारक कमेटी

Sun, 09 Jun 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव बड़नपुर में 100-100 गज प्लॉट धारक कमेटी हलका के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को मांगों को पूरा करने के लिए एक ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह इंकलाब मंच हरियाणा के प्रधान पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र ने बताया कि बड़नपुर गांव में महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत 100-100 वर्ग गज के 210 प्लॉट उनके कार्यकाल 2012 में हरियाणा सरकार ने गरीब लोगों को दिए थे, लेकिन अभी तक मालिकाना हक शेष है। प्लॉटधारकों की लगभग 55 रजिस्ट्री व 125 इंतकाल शेष हैं।
प्रेस प्रवक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि एक तरफ तो सरकार गरीब हितैषी बता रही है और दूसरी तरफ 12 वर्षों से इंतकाल व रजिस्ट्री के लिए गरीब आदमी को प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के पास आए दिन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इन सब मांगों को लेकर सोमवार को प्लॉटधारक कमेटी विधायक नरवाना को ज्ञापन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ध्यान दिलवाया जाएगा कि गांव बड़नपुर के विकास के लिए बिजली घर, सडक़, स्वास्थ्य केंद्र, पुल, अमृत सरोवर योजना शिव तालाब, तहसील बदली, सामुदायिक केंद्र, लाइब्रेरी, एससी-बीसी व सामान्य चौपाल, धन्ना भगत मंदिर, जलघर, नहरी पानी योजना, मनरेगा स्कीम तालाब आदि के लिए भारत सरकार हरियाणा सरकार व ग्राम पंचायत से आई हुई ग्रांट को लगाया जाए, नहीं तो मंच अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा।,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें