30जेएनडी28: कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करते हुए। संवाद
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय व राजीव गांधी सनातन धर्म महिला महाविद्यालय नरवाना में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन अभियान का आयोजन किया। दादा पोता वाटिका में प्रोफेसर लाल सिंह की सेवानिवृत्ति व नव वर्ष के उपलक्ष्य में बड़, पीपल, नीम ,बेलपत्र, पीलखन, जामून और अमरूद का पौधरोपण किया।
लाल सिंह ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या और विकास ने पर्यावरण के लिए गंभीर संकट उत्पन्न किए हैं। जहरीले रसायनों से भूताप वृद्धि होने से हिमालय व ध्रुवीय क्षेत्रों की लाखों घन मीटर बर्फ पिघल रही है। इसका दुष्प्रभाव तटीय क्षेत्र की वनस्पति व जीव जंतुओं पर पड़ रहा है। भूस्खलन, भूकंप, अकाल, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाएं दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण कर रही है। इस मौके पर जयपाल सिंह आर्य, डॉ. सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, विरेन्द्र नैन, मनदीप, परमजीत सिंह, सावन, सोनू, सुनील व रामकुमार मौजूद रहे।