फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी राजनीति को शुद्ध करने के लिए पार्टी का गठन किया : चढूनी

Fri, 19 Jul 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी15 : पत्रकारों से बातचीत करते गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद
विज्ञापन
जींद। किसान यूनियन से राजनीति में आए गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि उन्होंने गंदी राजनीति को शुद्ध करने के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन किया है। आज देश-प्रदेश में राजनीति इतनी गंदी हो चुकी है कि उससे आम जनता से कोई लेनादेना नहीं है। कुछ लोग केवल अपनी चौधर चमकाने और पैसा कमाने के लिए राजनीति कर रहे हैं, लेकिन संयुक्त संघर्ष पार्टी केवल जनता की सेवा के लिए मैदान में उतरी है। चढूनी शुक्रवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष पार्टी का गठन करने के पीछे का मकसद जनता को सुविधाएं देना है। आज गंदी होती जा रही राजनीति में स्वच्छ लोगों का आना जरूरी है। चढूनी ने कहा कि भाजपा और जजपा को छोड़कर उनकी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन कर सकती है। उन्होंने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। फिलहाल उनकी किसी पार्टी से बातचीत नहीं हुई है। एक सप्ताह में वह इसका भी खुलासा कर देंगे। यदि किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
चढूनी ने कहा कि वह 32 साल से किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उनको हर किसी की जरूरतों तथा उनके लिए जरूरी योजनाओं के बारे में पता है, इसलिए पार्टी के घोषणापत्र में सभी के लिए विशेष योजनाएं रखी गई हैं। इस मौके पर अनिता सुदकैन भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

चंद लोगों के पास पैसा
चढूनी ने कहा कि पूरे देश का पैसा केवल चंद लोगों के पास है, इसलिए इस देश में समानता नहीं है। उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य समानता लाना है। बड़े-बड़े उद्योगपति सत्ताधारी तथा विपक्षी पार्टियों को पैसा देते हैं, इसलिए जब भी कोई पार्टी सत्ता में आती है तो उसका लाभ पैसा कमाने के लिए करते हैं। ऐसे में इस परिपाटी को खत्म करना जरूरी है।

19जेएनडी15 : पत्रकारों से बातचीत करते गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें