04जेएनडी03-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
जींद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) की बैठक रविवार को पिल्लूखेड़ा स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता संदीप बराह ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया।
जिला प्रभारी एडवोकेट सुनील राज बामनिया ने कहा कि प्रदेश में जो सरकार है उसे उखाड़ फेंकने के लिए किसान, मजदूर और कर्मचारियों को एक मंच पर आना होगा। इसके लिए सभी सगठनों को एकजुट होकर पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ने के लिए न्योता दिया। दिनेश श्योराण कंडेला ने कहा कि यहां से जो भी विधायक बना वह जनता को ठगने के सिवा कुछ नहीं किया है। संदीप बराह ने कहा कि यह लड़ाई अकेली आजाद समाज पार्टी की नहीं है। यह लड़ाई सभी किसान, मजदूर भाई बहनों की है। संवाद
04जेएनडी03-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं