फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं : दुष्यंत

Fri, 18 Aug 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी21: खटकड़ गांव में ग्रामीणों को अभिवादन स्वीकार करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।  स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष को तो बस दुष्यंत ही नजर आते हैं। विपक्षी नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा कि 33 साल का युवा चंडीगढ़ कैसे पहुंच गया। इन नेताओं को भविष्य में खुद की राजनीति खत्म होने का डर बना हुआ है। ये बातें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को गांव खटकड़ और बड़ौदा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि उनको प्रदेश के मतदाताओं को आशीर्वाद प्राप्त है। वह निरंतर प्रदेश को प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगे। चौ. देवीलाल के सपनों को पूरा करते हुए हर वर्ग के लिए काम सरकार के माध्यम से करवाने का काम कर रहे हैं। कहा कि उचाना उनकी कर्मभूमि है। यहां के लोगों ने राजनीतिक दौर में उनका साथ दिया है। वे निरंतर लोगों के बीच आते रहते है। हलका उनके परिवार की तरह है। कहा कि कार्यकर्ताओं ने जजपा को मजबूत करने का काम किया है। प्रदेश के मतदाताओं ने 16 प्रतिशत वोट देकर 10 विधायक जजपा का बनाया। प्रदेश को स्थिर सरकार मिले, इसलिए जजपा सरकार में साझीदार बनी। हमने घोषणा पत्र में जो कहा था, उसे पूरा करवाने का काम किया जा रहा है। हलके में विकास की रफ्तार तेज की जा रही है। डिप्टी सीएम ने दोनों गांवों में कुल 46 कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद चेयरपर्सन कुलदीप रंधावा, मुकेश चहल, महिला जिला प्रधान शीला चहल, जोरा डूमरखां, साहब छातर, नंदलाल शर्मा, प्रदीप, राजा, सुरेंद्र छातर, रामनिवास सफा खेड़ी, धर्मबीर श्योकंद, सूर्य सुदकैन, अनिल शर्मा, ओमदत्त शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, बलराज श्योकंद, ज्ञानी तारखां, हरिकेश काब्रच्छा, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स
बुजुर्गों की सुनीं समस्याएं, लिया आशीर्वाद

देवीलाल की तर्ज पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गांव खटकड़ और बड़ौदा में बुजुर्गों को पास बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। बुजुर्ग महिलाओं ने सिर पर हाथ रखकर डिप्टी सीएम को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जो भी समस्याएं आईं, उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। दोनों गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें