फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले मारपीट में घायल व्यक्ति की मेडकिल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। उपमंडल के ढाकल गांव में दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल हुए एक व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढाकल गांव निवासी अजय ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 अक्तूबर को उसके ताऊ के लड़के की सगाई थी। परिवार के सदस्य डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान ढाकल गांव निवासी सन्नी, गोबिंद, मनदीप व मोनू वहां आ गए और डीजे पर नाचते समय उसके चाचा सतीश के साथ उनकी कहासुनी हो गई। तकरार को देखते हुए डीजे को बंद करके सभी अपने-अपने घर चले गए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रात के समय उपरोक्त चारों युवक उसके चाचा सतीश के घर घुस गए और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि चारों आरोपियों सतीश पर छुरी से वार किया। इससे वह घायल हो गया। बाद में वारदात को अंजाम देकर चारों युवक मौके से फरार हो गए। सतीश को तुरंत नागरिक अस्पताल नरवाना इलाज के लिए लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार पुलिस ने सोमवार को अजय की शिकायत पर उपरोक्त चारों व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया था। मंगलवार सुबह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पीड़ित सतीश की मौत हो गई। पुलिस ने अब इस मामले में हत्या के आरोप का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें